Thursday , August 6 2026
Breaking News

यमुना एक्सप्रेस वे: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, बसने से पहले उजड़ गया एक परिवार

Share this

लखनऊ। तेज रफ्तार की दीवानगी और उसके साथ लापरवाही की बानगी तय है फिर खतरे में पड़ना जिन्दगी। जी! ये वो हकीकत है जो लोग जान के भी अनजान बन जाते हैं और बेवजह रोज ही कितने लोग दांव पर जान लगाते हैं। इसी क्रम में दो अलग अलग हुए खौफनाक सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के जनपद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह यहां एक कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार में दादरी निवासी अंकुर पुत्र संतोष गुप्ता, उसकी मंगेतर नेहा और नेहा का भाई हैप्पी और बहन दीक्षा दादरी से आगरा जा रहे थे। इस बीच उनकी कार एक ट्रक से टक्करा गई, जिससे मौके पर ही अंकुर, नेहा और उसके भाई की मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जाता है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो बेकाबू होकर वह सीधे ट्रक के अंदर घुस गई। वहीं इतना भीषण हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शव को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।

इसी प्रकार जनपद इटावा में भी मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।  यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड की है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों लोग नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »