Sunday , August 2 2026
Breaking News

जनवरी से महंगे होंगे हीरो मोटोकॉर्प के मोटरसाइकिल्स, स्कूटर

Share this

दोपहिया वाहन बाजार की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को कहा कि वह जनवरी से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत दो हजार रुपये तक बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी सभी गाड़ियों पर लागू होगी और मॉडल व बाजार के हिसाब से अलग-अलग होगी. हालांकि कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह का उल्लेख नहीं किया.कंपनी 39,900 रुपये से 1.05 लाख रुपये तक रेंज में मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की बिक्री करती है. पिछले हफ्ते ही देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी से अपनी गाड़ियां महंगी करने का एलान किया था.

बंद होंगे इन बाइक्स के 50 वेरिएंट्स

देश की सबसे बड़ी दो-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Hero Motocorp ने अपनी कुछ बाइक्स का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है. कंपनी अपनी बाइक्स के लगभग 50 वेरियंट्स का उत्पादन बंद करने वाली है. कंपनी की रणनीति है कि BS4 मानक वाली बाइक्स के उत्पादन में कमी लाई जाए.

खबरों के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प तकरीबन बीएस4 बाइक्स के 50 वेरियंट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने हाल ही में BS6 मानक वाली Splendor iSmart मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है. यह देश की पहली BS6 उत्सर्जन मानक वाली बाइक है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू है.

वहीं कंपनी अब नए उत्सर्जन मानकों वाली बाइक्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना चाहती है. कंपनी की योजना है कि धीरे-धीरे BS4 बाइक्स के प्रोडक्शन में कमी लाई जाए. Splendor की  लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के सूत्रों का कहना था कि कंपनी नई बाइक को पूरे देश में कई चरणों में लॉन्च करेगी.

वहीं BS4 मानक वाली जिन वेरियंट्स को कंपनी बंद करने की योजना बना रही है उन्हें स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, ग्लैमर और प्लीजर स्कूटर शामिल हैं

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »