Thursday , August 6 2026
Breaking News

पाकिस्तान में पहली बार एक हिन्दू बना वायुसेना का पायलट

Share this

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक हिंदू युवा को वायुसेना में पायलट के रूप में चयनित किया गया है. राहुल देव नाम के यह युवा पाकिस्तानी वायुसेना में जीडी (जनरल ड्यूटी) पायलट अफसर के रूप में भर्ती हुए हैं. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. राहुल देव सिंध प्रांत के सबसे बड़े जिले थरपारकर के रहने वाले हैं. पाकिस्तान में थरपारकर वह जगह है, जहां हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या निवास करती है.

विकास से वंचित इस इलाके के राहुल पाकिस्तान वायुसेना में पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं.
आल पाकिस्तान हिदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कई सदस्य सिविल सेवा के साथ-साथ सेना के अन्य अंगों में सेवाएं दे रहे हैं. विशेष रूप से देश के कई बड़े डॉक्टर हिदू समुदाय से संबंध रखते हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती रहे तो आने वाले समय में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे.

गौरतलब है कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय को हर तरह के अधिकार मिले हुए हैं. जहां वे सेना में रह कर देश का मान बढ़ा रहे हैं और दुश्मन से लोहा ले रहे हैं, वहीं राजनीति में भी डॉ. जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद और बूटा सिंह, राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर रह कर देश की सेवा कर चुके हैं. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तो भारत के मिसाइल मैन ही हैं, जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति बनाया.

वहीं पाकिस्तान से आए दिन अल्पसंख्यकों के साथ जबरन धर्मपरिवर्तन कराए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, इनमें लड़कियों को अगवा करके उनका धर्म परिवर्तन कराना और जबरन विवाह करने जैसे कितने ही मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में इस तरह की खबर पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों के लिए राहत भरी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »