Thursday , August 6 2026
Breaking News

24 घंटें में सामने आये कोरोना संक्रमण के 4 हजार से अधिक मामले, अब तक सबसे ज्यादा

Share this

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी सेे बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है.  पिछले 24 घंटे में सामने आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अभी तक का एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में अब तक 67,152 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2206 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राहत की बात है कि अब तक 20,917 लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 22,171 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 832 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4199 लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र के बाद गुजरात में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है. यहां अब तक 8,194 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 493 लोगों की मौत हो चुकी है
तीसरे नंबर पर तमिलनाडु आ गया है. यहां अब तक 7204 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 47 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दिल्ली में अब तक 6923 मामले आए हैं, जिसमें 73 की मौत हुई है. इसके बाद राजस्थान में अब तक 3814 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 107 लोगों की मौत हो चुकी.

इसके अलावा मध्य प्रदेश में 215, उत्तर प्रदेश में 74, आंध्र प्रदेश में 45, पश्चिम बंगाल में 185, तेलंगाना में 30,  कर्नाटक में 31, पंजाब में 31, जम्मू-कश्मीर में 9, हरियाणा में 10, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 6, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 2, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2 और मेघालय में 1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »