Thursday , August 6 2026
Breaking News

योगगुरू बाबा रामदेव ने लांच की कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल

Share this

नई दिल्ली. योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना संक्रमितों के शत प्रतिशत उपचार का दावा करते हुए पहली आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल मंगलवार को लांच की. हरिद्वार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोरोनिल को लांच किया गया. बाबा रामदेव ने कोरोनिल के साथ श्वासारि वटी और अणुतेल को भी लांच किया.

बाबा रामदेव ने कहा कि श्वासारि वटी श्वसन प्रणाली को मजबूत करने वाली दवा है. यह सर्दी, जुकाम और बुखार में ली जाने वाली दवा है. अणुतेल को सुबह में नाक में डालना होता है. कोरोनिल में मौजूद तुलसी, गिलोय और अश्वगंधा रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. कोरोनिल को खाने के बाद दिन में तीन बार लेना है.

बाबा रामदेव का दावा है कि यह दवा तीन से सात दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को ठीक कर देगी. कोरोनिल को बनाने के लिए पतंजलि शोध संस्थान तथा राजस्थान में जयपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने मिलकर शोध किया है. इस दवा का निर्माण दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद मिलकर करेंगे. यह दवा कुछ दिनों में पतंजलि फार्मेसी में उपलब्ध होगी.

योग गुरु बाबा रामदेव का संस्थान पतंजलि ने कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को साइंटिफिक डिटेल के साथ पेश किया है. पतंजलि योगपीठ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल की टेस्टिंग में अच्छे रिजल्ट मिले हैं. दवा लॉन्चिंग के अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज पतंजलि परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है.

मानवता की सेवा में विनम्र प्रयास पूरा होने की खुशी आप सब से साझा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है. आयुर्वेद अब अपने अतीत के वैभव को प्राप्त कर शक्ति संपन्न बनेगा.

उन्होंने कहा कि पतंजलि सेवा का दूसरा नाम है यह शब्दों से नहीं कर्मों से झलकता है. आज ऐसा लग रहा है, मानो कोई स्वप्न देख रहे हों, स्वप्न को साकार होते भी स्वप्न लगे यह पहली बार अनुभव हो रहा है. करोड़ों की पुकार व आशा का केंद्र पतंजलि है, तो हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »