Thursday , August 6 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी की एक और उपलब्धि, ट्विटर पर हुये 60 मिलियन फॉलोअर्स

Share this

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते है. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री के करोड़ों फॉलोअर्स हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक और कामयाबी हासिल की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 60 मिलियन हो गई है. इस समय प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर 6 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी 2355 लोगों को फॉलो करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर भारत ही नहीं दुनिया भर के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें सबसे अधिक फॉलो किया जाता है. नरेंद्र मोदी ट्विटर पर दस्तक देने वाले भारत के पहले नेताओं में से हैं. उन्होंने साल 2009 में ट्विटर पर अपना खाता खोला था. उसी समय कांग्रेस नेता शशि थरूर भी ट्विटर पर आए थे, लेकिन फॉलोअर्स के मामले में नरेंद्र मोदी ने शशि थरूर को काफी पीछे छोड़ दिया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »