Thursday , August 6 2026
Breaking News

नेपाल की जमीन कब्जाने पर चीन का जोरदार विरोध, गो बैक चाइना के लगे नारे

Share this

काठमांडू. नेपाल के हुमला इलाके में चीन के 9 बिल्डिंग्स के निर्माण करने का नेपाल में जोरदार विरोध शुरू हो गया है. नेपाल में चीनी दूतावास के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए हैं और गो बैक चाइना के नारे लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लिया हुआ है जिस पर लिखा, बैक ऑफ चाइना. उन्होंने चीन से मांग की कि नेपाल की जमीन पर अतिक्रमण बंद करे.

प्रदर्शनकारियों ने चीन से पुरानी संधि को लागू करने की भी मांग की. बता दें कि नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ तेजी से अपनी दोस्ती को मजबूत कर रहे हैं. वहीं, ड्रैगन भी उनकी जमीन पर उसी तेजी के साथ कब्जा कर रहा है. चीन ने नेपाल के हुमला इलाके में कम से कम 9 बिल्डिंग्स का निर्माण किया है. नेपाली मीडिया में चीन के घुसपैठ की तस्वीरें वायरल होने के बाद ओली सरकार दबाव में है और इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को दी गई है.

सरकारी अधिकारी ने चीनी घुसपैठ की पुष्टि की

नेपाल की वेबसाइट खबरहब डॉट काम की एक रिपोर्ट के अनुसार, हुमला के सहायक मुख्य जिला अधिकारी दलबहादुर हमाल ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के आधार पर 30 अगस्त से 9 सितंबर तक हुमला के लापचा-लिमी क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें नेपाली जमीन पर चीन के बनाए हुए 9 बिल्डिंग्स दिखाई दिए. हालांकि नेपाली मीडिया की रिपोर्ट में पहले एक बिल्डिंग का ही जिक्र था, लेकिन निरीक्षण के बाद वहां ऐसी ही 8 और बिल्डिंग्स पाई गई हैं.

हमेशा से उपेक्षित रहा है नेपाल का यह क्षेत्र

हमाल जिले का लापचा-लिपू क्षेत्र मुख्यालय से दूर होने के कारण हमेशा से उपेक्षित रहा है. नेपाल ने इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं किया है. नेपाली अधिकारी इस क्षेत्र का कभी दौरा भी नहीं करते हैं. चीन ने नेपाल की इसी बात का फायदा उठाकर उसकी क्षेत्र में इन बिल्डिंग्स का निर्माण किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »