Thursday , August 6 2026
Breaking News

तमिलनाडु सरकार ने दिया पोंगल का गिफ्ट, चावल राशन कार्डधारकों को मिलेगा 2500 रुपये कैश

Share this

चेन्नई. तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए पार्टियों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी है. इस क्रम में मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मंदिर में दर्शन करने के बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने निर्वाचन क्षेत्र इडापड्डी से की. इस दौरान उन्होंने पोंगल त्योहार के मद्देनजर राशन चावल कार्डधारकों को 2500 रुपये कैश देने का ऐलान किया है. इसके अलावा उन्होंने कई और ऐलान किए, जिसको लेकर विपक्ष की ओर से एमके स्टालिन ने सवाल उठाए. 

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने चावल लेने वाले सभी राशन कार्ड धारकों को पोंगल गिफ्ट के तौर पर 2500 रुपये नकद देने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन 2.06 करोड़ राशन चावल कार्डधारकों को चावल के साथ एक किलो चीनी और गन्ना भी मुफ्त दिया जाएगा. 4 जनवरी, 2021 से पैसों को बांटा जाएगा, ताकि लोग पोंगल का त्योहार खुशी से मना सकें.

वहीं विपक्षी नेता एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब लोग परेशान थे, तब कोई आर्थिक राहत नहीं दी गई थी. लेकिन अब चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ने 2,500 रुपये देने की घोषणा की है, कम से कम अब वह उन लोगों को 5,000 रुपये दें, जो महामारी के कारण नुकसान का सामना कर रहे हैं और जो मॉनसून की बारिश के कारण भी पीडि़त हैं. हालांकि मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेता के इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है. 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »