Thursday , August 6 2026
Breaking News

यूपी : पीलीभीत में पुलिस कर्मी ही चला रहे थे सैक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा, दो आरक्षक सस्पेंड

Share this

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सेक्स रैकेट का ऑडियो वायरल होने के बाद सेक्स रैकेट चलाने के मामले में संदिग्ध पाए गए 2 सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने  निलंबित कर दिया है आरोपी सिपाही थाना  सेहरामऊ उत्तरी की पुलिस चौकी गढ़वा खेड़ा में तैनात थे उधर आरोपी सिपाहियों का कहना है कि चौकी के दो अन्य सिपाहियों ने उन्हें फंसाया है, वहीं आडियो में बोल रही युवती ने भी चौकी के एक अन्य सिपाही पर ब्लात्कार करने व सस्पेंड हुए सिपाहियों को फंसवाने का आरोप लगाया है. फि़ल्हाल मामले में जांच की जा रही है

 पीलीभीत में सेक्स रैकेट के मामले में थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा में तैनात सिपाही सचिन मिश्रा व विपिन मिश्रा को एसपी पीलीभीत ने ससपेंड कर दिया है और मामले की जांच शुरू कराई है. दरअसल एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक व एक युवती जिसे काल गर्ल कहा जा रहा है, उनकी बातचीत काफी गम्भीर है. युवती बता रही है कि चौकी के सिपाही सचिन व विपिन ने उनके साथ गलत काम किया और कई युवकों को सेक्स के मामले में फंसाया है. इसी आडियो के बाद इन संदिग्ध सिपाहियों विपिन व सचिन को ससपेंड किया है तो वहीं आडियो में बोल रही युवती ने और चौंकाने वाला खुलासा किया है. युवती का कहना है कि उसकी चौकी पर तैनात महेंद्र सिपाही से जान पहचान है. महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया. उसे ब्लैकमेल करके व डरा धमकाकर उसे किसी अज्ञात नम्बर से काल कराके विपिन व सचिन को फ़ंसवाया, जबकि वो विपिन व सचिन नाम के सिपाही को जानती भी नहीं है तो वहीं सस्पेंड हुए आरोपी सिपाही सचिन व विपिन ने चौकी पर तैनात महेंद्र व चाहत कुमार सिपाहियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए साजिश कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »