Tuesday , March 17 2026
Breaking News

दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, दो ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

Share this

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने छह कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन आतंकियो को गिरफ्तार किया है. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.

स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ग्रुप के लोग दिल्ली और आस पास के इलाकों में धमाका करना चाहते हैं और इनके निशाने पर भीड़ भाड़ वाली जगहें हैं.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा चार को यूपी और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है.

डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाक समर्थित आतंकी मॉड्यू का भंडाफोड़ किया है. दो ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली थी. विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं.

Share this
Translate »