Thursday , August 6 2026
Breaking News

सचिन तेंदुलकर समेत पॉप सिंगर शकीरा और पॉलिटिशियन टोनी ब्लेयर का पैंडोरा पेपर्स में नाम, भारत के चार नेता भी शामिल

Share this

नई दिल्ली. खोजी पत्रकारों की एक अंतरराष्टप्तीय संस्था ने कुछ ऐसी रिपोर्ट्स जारी की हैं, जिनके मुताबिक दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों ने विदेश में निवेश किए तो हैं, लेकिन उनकी पूरी जानकारी सरकारी एजेंसियों को नहीं दी है. 3 अक्टूबर को जारी संस्था की रिपोर्ट्स में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा और पॉलिटिशियन टोनी ब्लेयर सहित सैकड़ों दिग्गजों के नाम शामिल हैं.

पैंडोरा पेपर्स में लाखों करोड़ डॉलर की संपत्तियों का जिक्र

इंटरनेशनल कंसॉर्टियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) की रिपोर्ट्स को पैंडोरा पेपर्स का नाम दिया जा रहा है, क्योंकि इनमें समाज के कुलीन वर्ग के लोगों के अलावा भ्रष्टाचारियों के कथित रूप से विदेश में चोरी-छुपे किए गए सौदों का जिक्र है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन लोगों ने किन तरीकों से विदेश में लाखों करोड़ डॉलर की संपत्तियां छुपा कर रखी हैं.

इसी संस्था ने पांच साल पहले लीक किए थे पनामा पेपर्स

गौरतलब है कि संस्था से जुड़े 117 देशों के 150 से ज्यादा मीडिया आउटलेट के लगभग 600 पत्रकारों ने 1.19 करोड़ रिकॉर्ड्स जुटाए हैं. इसी संस्था की तरफ से पांच साल पहले पनामा पेपर्स लीक किए गए थे. उनमें बताया गया था कि कैसे समाज की नामचीन हस्तियों ने कथित तौर पर सरकारी एजेंसियों की नजरों से दूर विदेश में संपत्तियां जुटाई थीं.

35 मौजूदा और पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, 330 से ज्यादा राजनेताओं की फाइलें

दुनियाभर के रिपोर्टर्स और मीडिया ऑर्गनाइजेशन की वॉशिंगटन स्थित संस्था ढ्ढष्टढ्ढछ्व की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास भारत सहित 91 देशों के लगभग 35 मौजूदा और पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, 330 से ज्यादा राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों की फाइलें हैं. न्यूज के मुताबिक, जिन लोगों ने सरकार की जानकारी के बाहर विदेश में एसेट लिए हुए हैं, उनमें क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा, सुपर मॉडल क्लाउडिया शिफर शामिल हैं.

तेंदुलकर के वकील ने कहा, निवेश कानूनी रूप से वैध

हालांकि न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेंदुलकर के वकील ने कहा है कि फॉर्मर क्रिकेटर का निवेश कानूनी रूप से वैध है और उसके बारे में टैक्स अधिकारियों को जानकारी है. शकीरा के वकील ने कहा है कि पॉप सिंगर अपनी कंपनियों से टैक्स एडवांटेज नहीं ले रही हैं और उन्होंने उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी सरकार को दी हुई है.

पांच भारतीय राजनेताओं के नाम, नाम सार्वजनिक नहीं

पैंडोरा पेपर्स में पांच भारतीय राजनेताओं के नाम आए हैं, लेकिन उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. लेकिन जिन दिग्गजों के नाम जाहिर किए गए हैं, उनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी शामिल हैं. इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, इन्होंने कथित तौर पर संपत्तियां छिपाने और टैक्स बचाने के मकसद से विदेश में कंपनियां और ट्रस्ट बनाए हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »