Thursday , August 6 2026
Breaking News

बड़ी बात: जो मांग उठा न सके अपनी ही सरकार में, बड़ी उम्मीद से उठा रहे अब मोदी सरकार में

Share this

नई दिल्ली। तमाम उम्र कांग्रेस की सरकारें रहीं लेकिन तब कभी डॉ कर्ण सिंह ऐसी मांग उठाने की जुर्रत नही कर सके संभवतः मोदी सरकार से उनको उम्मीद लगी कि उनकी मांग पर जरूर गौर किया जायेगा। तभी उन्होंने एक वाजिब मांग उठायी है।

दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ कर्ण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर जम्मू एयरपोर्ट का नाम बदलकर राजा हरि सिंह एयरपोर्ट करने की मांग की है। आपको बता दे कि डॉ. कर्ण सिंह जम्मू-कश्मीर के पूर्व महाराजा हरि सिंह के पुत्र हैं।

ज्ञात हो कि जम्मू और कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराज थे। वे महाराज रणबीर सिंह के पुत्र और पूर्व महाराज प्रताप सिंह के भाई, राजा अमर सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्हें जम्मू-कश्मीर की राजगद्दी अपने चाचा, महाराज प्रताप सिंह से विरासत में मिली थी।

बताया जाता है कि महाराजा हरि सिंह ने अपने जीवनकाल में चार विवाह किये। उनकी चौथी पत्नी, महारानी तारा देवी से उन्हें एक बेटा था जिसका नाम डॉ कर्ण सिंह है। राजा हरि सिंह भारत की आजादी मिलने तक जम्मू के अंतिम डोगरा शासक थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »