Sunday , August 2 2026
Breaking News

राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी के ‘न्यू इंडिया’ पर जोरदार निशाना

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाल ही में राजस्थान के अलवर में कथित गौरक्षकों द्वारा पिटाई में एक व्यक्ति की मौत की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी के ‘न्यू इंडिया में मानवता की जगह नफरत ने ले ली है।

गौरतलब है कि अलवर की घटना से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ”अलवर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर घायल किए गए रकबर खान को छह किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे लगा दिए। ऐसा क्यों?

उन्होंने आगे लिखा कि यह मोदी का बर्बर ‘न्यू इंडिया है जहां मानवता की जगह घृणा ने ली है और लोगों को कुचला जा रहा है और मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है। खबर के मुताबिक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस ने तीन घंटे का समय लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »