Thursday , August 6 2026
Breaking News

राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने की युवक की निर्मम हत्या

Share this

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी के थाना बख्शी का तालाब इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस हत्या के पीछे पैसों का विवाद बताया जा रहा है, घटना स्थल पर किसी तरह की लूट-पाट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के सिर पर कईं बार किसी भारी चीज से प्रहार किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के थाना बीकेटी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने अब्दुल ख़ालिद नाम के युवक की हत्या कर दी। अब्दुल ख़ालिद लखनऊ सीतापुर नेशनल हाईवे के किनारे कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। जिसको बदमाशों ने सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार करके मौत के घाट उतार दिया।

जबकि वहीं मृतक अब्दुल ख़ालिद के परिजनों ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में दुकान मालिक और उसके परिचितों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »