Wednesday , August 5 2026
Breaking News

भाजपा ने संगठन में दी पिछड़े वर्ग को तवज्जो

Share this

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी बड़े ही सधे अंदाज में पिछड़ों को साधने में जुटी है। जिसकी बानगी है कि उसने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर की गई नियुक्तियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है। भाजपा ने पश्चिम, ब्रज और कानपुर क्षेत्र के सात संगठनात्मक जिलों में पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने पश्चिम क्षेत्र में पूर्व विधायक रविन्द्र भडाना को मेरठ जिला, मुकेश सिंघल को मेरठ महानगर, सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर, विकास अग्रवाल को हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ब्रज क्षेत्र के फिरोजाबाद में मानवेन्द्र लोधी, झांसी में जमुना कुशवाहा और ललितपुर में जगदीश लोधी को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »