Thursday , August 6 2026
Breaking News

धूर्त तांत्रिक के कहने पर बने मां-बाप ही जल्लाद, बच्ची के साथ किया रौंगटे खड़े करने वाला काम

Share this

लखनऊ। दुनिया भले ही आज कितना भी अपने 21वीं सदी में पहुंचने का दावा करे लेकिन अक्सर सामने आने वाली कुछ घटनायें उस दावे को छलावा साबित करने लग जाती हैं। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ में उस वक्त सामने आया जब वहां एक बेटे ने ही तंत्र मंत्र और सिद्धी की चाह में न सिफ अपनी मां का कत्ल कर दिया बल्कि मां का खून पीने के साथ ही उसका मांस तक खाया था। इसी तरह अब एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में सामने आया है जहां एक तांत्रिक के कहने पर जल्लाद मां बाप ने अपनी महज एक माह की बच्ची को जिंदा दफन कर दिया।

गौरतलब है कि प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में जलालाबाद थानाक्षेत्र के पुरैना गांव के पास 18 जनवरी की शाम को जमीन के नीचे से नवजात बच्ची की आवाज सुनकर लोगों ने खोदाई की और एक गड्ढे से बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया । सिलसिले में जब पुलिस ने बच्ची के पिता शादाब को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसकी बेटी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। किसी ने उसे जमुनिया कस्बे में रहकर दुआ-तावीज करने वाले अबरार नामक व्यक्ति के यहां ले जाने की सलाह दी।

वहीं उस धूर्त और हैवान तांत्रिक ने बच्ची को देखकर बताया कि उस पर किसी प्रेत का साया है। अगर जल्दी ही इसका उपचार नहीं कराया गया तो यह पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लेगी। जिस पर उस तांत्रिक की राय पर अमल करते हुए शादाब ने प्रेत से छुटकारा पाने के लिये अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक गड्ढा खोदकर बच्ची को उसमें दफना दिया। पुलिस ने नवजात बच्ची के पिता शादाब, उसकी मौसी आसमां और तांत्रिक अबरार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं बच्ची की मां नगमा और मौसा नाजिम की तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर इलाके में हर किसी की जुबां पर बस ये ही बात है कि कैसे जल्लाद मां और बाप हैं जिन्होंने नाजुक सी मासूम के साथ ऐसा हैवानियत का काम किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »