Thursday , August 6 2026
Breaking News

पत्रकारों को धमकाने गोपनीयता कानून का इस्तेमाल करना शर्मनाक:CM ममता

Share this

कोलकाता! पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सरकारी गोपनीयता कानून की आड़ में एक प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह के संपादक को धमकाया जाना बेहद शर्मनाक है. ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, मीडिया का लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है. मैं भाजपा सरकार द्वारा एक वरिष्ठ पत्रकार को धमकाने की कड़ी निंदा करती हूं. पत्रकारों को धमकाने के लिए सरकारी गोपनीयता कानून का इस्तेमाल करना बेहद ही शर्मनाक है. वह अपनी सुविधा के अनुसार मीडिया की स्वतंत्रता एवं अधिकारों पर अंकुश नहीं लगा सकते.

CM बनर्जी ने केंद्र सरकार की ओर से अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल द्वारा उच्चतम न्यायालय में दर्ज कराये गए उस बयान पर यह टिप्पणी की , जिसमें कहा गया था कि राफेल विमान सौदे से जुड़े खुफिया दस्तावेज जो एक अखबार में छपे थे, रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये जिसे संभवत: पूर्व कर्मचारियों ने चुरा लिए है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »