Thursday , August 6 2026
Breaking News

बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूबे

Share this

नई दिल्ली। शेयर बाजारों में बजट प्रस्तावों पर चिंता तथा वैश्विक स्तर पर चले बिकवाली के दौर से जोरदार गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। शुरुआती कारोबार में सैंसेक्स 1274 अंक लुढ़ककर 33482.81 पर खुला। वहीं, निफ्टी 390 अंक की गिरावट के साथ 10,276.30 पर नजर आया। इससे निवेशकों के कुछ ही मिनट में करीब 5 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
हालांकि सोमवार को बी.एस.ई. पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्कीट कैप 1,47,95,747 करोड़ रुपए था। वहीं, मंगलवार को सैंसेक्स 1200 अंक गिरकर खुला। इतनी बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों को 4,80,927 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बजट पेश किए जाने के बाद के दो ट्रेडिंग सेशन में सैंसेक्स में जहां 1150 अंकों की गिरावट आई है वहीं निफ्टी में करीब 350 से अधिक अंकों की गिरावट आई है।
अमरीकी शेयर बाजारों में सोमवार को अगस्त 2011 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है, डाओ जोंस 1175 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24345 पर बंद हुआ है वहीं नैस्डेक में 3.7 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।

बाजार में जारी इस गिरावट के दो मुख्य कारण बताये जा रहे हैं जिसके तहत एक तो अमरीकी शेयर बाजारों में आई इस बिकवाली की वजह से आज सुबह के कारोबार में जापान, चीन सहित सभी एशियाई बाजारों में भारी गिरावट है जिसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है। दूसरी तरफ सरकार ने 1 फरवरी को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगा दिया है। इससे निवेशकों का सेंटीमेट्स बिगड़ा है। इसके तहत एक साल से ज्यादा रखे गए शेयरों पर अगर 1 लाख से ज्यादा इनकम होती है, तो निवेशकों को 10% टैक्स देना होगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »