Thursday , August 6 2026
Breaking News

सोना 44 हजार के पार

Share this

नई दिल्ली चीन में कोरोना वायरस के नए मामले आने के साथ ही इसके दुनिया के कई अन्य देशों में फैलने की रिपोर्ट के निवेशकों के कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश करने के कारण रही भारी तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1175 रुपए की उछाल लेकर पहली बार 44 हजार रुपए के पार 44020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 830 रुपए की चमकते हुए 49850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। महाशिवरात्रि के कारण स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को बाजार बंद रहा था। हालांकि वैश्विक स्तर पर पिछले सत्र में भी कीमती घातुओं में तेजी रही थी और सप्ताहांत पर इसमें अधिक बढोतरी दर्ज की गई। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर सप्ताहांत पर 10 डालर चढ़कर 1643.40 डालर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 25.80 डालर बढ़कर 1642.40 डालर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों का कहना है कि शेयर बाजार में जारी उतार चढ़ाव के बीच कोरोना वायरस की वजह से मांग प्रभावित होने की आशंका में कच्चे तेल में हुई गिरावट के कारण निवेशकों ने कीमती धातुओं का रूख किया है, जिसके कारण पिछले तीन सत्रों में कीमती धातुओं में भारी तेजी देखी गई है। इसी के कारण सोना 1600 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया और अभी भी इसमें तेजी आने की संभावना बनी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »