Thursday , August 6 2026
Breaking News

2019 लोकसभा चुनाव की स्कीम के तहत प्रदेश भाजपा की नई टीम

Share this

लखनऊ। लम्बे समय से जारी संभावनाओं पर विराम लगाते हुए 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस गठित की गई टीम में कई नए पदाधिकारियों शामिल हैं और कई पुराने कार्यकर्ताओं की छुट्टी कर दी गई। साथ ही यूपी बीजेपी संगठन में भी फेरबदल किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी संगठन की इस नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन के साथ ही साथ जातीय समीकरण साधने पर जोर दिया गया है। ब्राह्मण, ठाकुर, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को एक समान प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। महेंद्र नाथ पांडेय की टीम में 8 ब्राह्मण, 14 पिछड़े-अति पिछड़े, 7 दलित और 10 ठाकुर, वैश्य और अन्य जातीय चेहरे हैं। संगठन में दो यादवों को भी जगह मिली है। इस वर्ग के युवाओं को साधने के लिए युवा मोर्चा की कमान भी सुभाष यादव को सौंपी गई है।
इसके साथ ही यूपी बीजेपी संगठन में से कई कार्यकर्ताओं को दिखाया गया संगठन से बाहर का रास्ता। जिनमें से शिव प्रताप शुक्ला , सुरेश राणा, धर्मपाल सिंह , अनुपमा जायसवाल, स्वतंत्र देव सिंह के नाम शामिल हैं। साथ ही सरकार में मंत्री पद पर होने का कारण कुछ मंत्रियों को संगठन से हटाया गया। कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह को हटाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संगठन में कार्यरत थे राजबीर सिंह।गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश मंत्री से बने महामंत्री बीजेपी प्रदेश संगठन में कुल 20 नाम नए शामिल किए गए है।
यूपी के नए प्रदेश उपाध्यक्ष :- 1.संजीव बालियान 2. कान्ता कर्दम 3. जसवंत सैनी 4. जेपीएस राठौर 5. दयाशंकर सिंह 6. नवाब नागर 7. शिवनाथ यादव 8. पदम सेन चौधरी 9. पुरूषोत्तम खंडेलवाल 10. अक्षयवरलाल गौड़ 11.राकेश त्रिवेदी 12. बीएस वर्मा 13. सुधीर हलवासिया 14. रंजना उपाध्याय      15. लक्ष्मण आचार्य

यूपी के नए 6 प्रदेश महामंत्री :- 1.पंकज सिंह 2. गोविंद शुक्ला 3. अशोक कटारिया 4. विजय बहादुर पाठक 5. सलिल बिश्नोई 6.विद्या सोनकर

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »