Sunday , August 2 2026
Breaking News

योगी सरकार ने लगायी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते पर रोक

Share this

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिये जनवरी से प्रस्तावित किये गये महंगाई भत्ते पर रोक लगाने की घोषणा की है. इसके साथ ही सरकार ने छह तरह के भत्ते भी स्थगित कर दिए हैं. योगी सरकार के निर्णय के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का मंहगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए बंद रहेगा. इसके अलावा सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी बंद कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि योगी सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 16 लाख से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे. साथ ही इससे 11.82 लाख पेंशनरों को भी प्रभाव पड़ेगा. आर्थिक तंगी का सामना कर रही सरकार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर फैसला लेने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है.
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 के साथ समीक्षा बैठक की.

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि संक्रमण रोकने के लिए हर जिले में फोकस टीम बनाइए. किसी भी सूरत में वायरस के संक्रमण का प्रसार नहीं होना चाहिए. उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट्स एन-95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »