Sunday , August 2 2026
Breaking News

यूपी: भाजपा एमएलए ने कहा- कोरोना से बचना है तो मुस्लिमों से सामान ना खरीदें

Share this

देवरिया. उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने कोरोना संक्रमण और मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया है. देवरिया से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि लोग मुस्लिम सब्जीवालों सेे सब्जी ना खरीदें. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से बचे रहेंगे. 

उत्तर प्रदेश में अब तक 1993 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, इनमें से 1089 तब्लीगी जमात से जुड़े हुए लोग हैं. उत्तर प्रदेश में 33 लोगों की जान संक्रमण की वजह से गई है.

विधायक सुरेश तिवारी ने कहा, मुस्लिम सब्जीवालों से सामान खरीदने से बचें, क्योंकि वे अपनी सब्जी पर पहले थूकते हैं और फिर उसे बेचते हैं. क्षेत्र में जब मैं दौरा कर रहा था, तब यह सारी बातें मुझे पता चलीं और इसके बाद मैंने लोगों को मुस्लिमों से सब्जी खरीदने को मना किया. इसके बाद मैंने लोगों को मुस्लिम सब्जीवालों से खरीदारी ना करने की बात कही. अब लोग कह रहे हैं कि विधायक ने ऐसा कहा है, हम लोगों को क्या करना चाहिए? मैंने गलत क्या कहा है? इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं?

बयान को इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया

जब तिवारी से बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन उवैसी का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा- ओवैसी भी हिंदुओं के बारे में आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं, इस पर तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती है. अगर कोई विधायक अपने क्षेत्र के लोगों के भले के बारे में कोई बात कह रहा है, तो उसे इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »