Thursday , August 6 2026
Breaking News

‘मैंगो मैन’ ने कोरोना योद्धाओं के लिए बनाई आम की नई वैरायटी

Share this

लखनऊ- आज के समय में पूरा देश कोरोना योद्धाओं को सलामी दे रहा है और अब बारी प्रकृति की है, जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। आम के उत्पादक हाजी कलीमुल्लाह, जो ‘मैंगो मैन’ के नाम से प्रसिद्ध हैं, ने फल की एक नई किस्म विकसित की है और इसे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में ‘डॉक्टर मैंगो’ नाम दिया है।

‘डॉक्टर मैंगो’ आम, दशहरी आम के किस्म की तरह है और कहा जाता है कि यह स्वाद में भी बहुत मीठा है। हाजी कलीमुल्लाह एक भारतीय बागवानी और फल ब्रीडर हैं जो लखनऊ के पास मलीहाबाद में आम और अन्य फलों के प्रजनन के लिए काफी मशहूर हैं।

वह एक ही पेड़ पर 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के आमों को ग्राफ्टिंग तकनीकों का उपयोग करके उगाते हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कालीमुल्लाह मलीहाबाद के आम के बाग में बागों के मालिक हैं। वह आम की कई किस्मों के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने कई किस्म के आमों को मशहूर हस्तियों के नाम पर रखने का काम किया है।

उनकी आम की किस्मों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बॉलीवुड अभिनेता ऐश्वर्य राय, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कई अन्य लोग शामिल हैं। उनके द्वारा विकसित आम की एक किस्म अनारकली में दो अलग-अलग खाल और गूदे की दो अलग-अलग परतें होने की जानकारी है। बताया जाता है कि प्रत्येक का स्वाद अलग है। खराब मौसम और बेवक्त बारिश के कारण इस मौसम में आम की फसल गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। लॉकडाउन के कारण आम का निर्यात भी प्रभावित हुआ है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »