Thursday , August 6 2026
Breaking News

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक: पीओके में किये कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त

Share this

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक की है. सेना ने आतंकियों के लॉन्च पैड को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड से पहले भारत में आतंकियों की घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए भारतीय सेना ने पीओके के अंदर बने संदिग्ध आतंकी अड्डों पर पिनप्वाइंट स्ट्राइक की है.

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में लगे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने आतंकी अड्डों को तबाह करना शुरू कर दिया है.

सेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बने आतंकी लॉन्चपैड्स को चुन-चुनकर निशाना बना रही है. सूत्रों ने बताया है कि कड़ाके की ठंड से पहले भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में लगी पाकिस्तानी सेना के मंसूबों को नाकाम करने के लिए भारत का यह करारा जवाब है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »