Thursday , August 6 2026
Breaking News

अरबाज खान और सोहेल खान को एफआईआर के बाद किया गया क्वारंटीन

Share this

मुंबई. फिल्म अभिनेता अरबाज खान, सोहेल खान और सोहेल के बेटे निर्वान को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारंटीन किया गया है. कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से तीनों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई थी. 

बीएमसी के अधिकारी सोमवार को सोहेल के घर पहुंचे थे. इस दौरान सोहेल ने बताया था कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था जिसके बाद उन्होंने घर जाने का फैसला किया. बीएमसी अधिकारियों ने उनसे कहा कि वह इसे गंभीरता से लें.

दरअसल सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान खान और अरबाज खान ये तीनों 25 दिसंबर को यूएई से मुंबई लौटे. इन सभी को वापस लौटने के बाद ताज होटल में क्वारंटीन होना था लेकिन ऐसा ना कर ये तीनों सीधे अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चले गए. इसके चलते तीनों के ऊपर ये मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि भले ही इन दिनों लॉकडाउन से लोगों को राहत मिल गई हो लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तहत सभी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है. लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने विदेशों में छुट्टियां मनाईं या शूटिंग की.

जिनमें से कइयों ने गाइडलाइंस का अच्छे से पालन किया वहीं कुछ सितारों ने इसमें लापरवाही बरती है. सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी ऐसी लापरवाही बरतते नजर आए. इसके बाद बीएमसी ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »