Thursday , August 6 2026
Breaking News

योगी सरकार का प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को तोहफा, मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

Share this

लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के साथ ही लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभ्युदय कोचिंग में करीब पांच लाख ने पंजीकरण कराया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अभ्युदय कोचिंग का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वह इसमें पंजीकरण कराने वाले कुछ छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे. इस अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई बसंत पंचमी पर 16 फरवरी से शुरू होगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने सरकारी आवास अभ्युदय योजना का शुभारंभ करेंगे. सुबह दस बजे होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान वह पंजीकृत अभ्यर्थियों से संवाद भी करेंगे. निशुल्क अभ्युदय कोचिंग योजना कार्यक्रम में 16 फरवरी से प्रदेश के सभी मंडलों में पढ़ाई पर शुरू होगी. प्रतियोगी छात्रों को इस कोचिंग में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.

इसमें पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को आइएएस, आइपीएस, पीसीएस तथा पीपीएस अधिकारी टिप्स देंगे. इस कोचिंग में ऑनलाइन के ऑफलाइन मोड में भी पढ़ाई होगी. इसमें सिविल सेवा के साथ नीट, जेईई, बैंकिंग, टीईटी के अभ्यर्थियों को भी तैयारी कराई जाएगी. मंडल के बाद इसको जनपद स्तर तक भी बढ़ाने की योजना है.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार की अभ्युदय कोचिंग में महज चार दिन में 4 लाख 84 हजार से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. प्रथम चरण में परीक्षा के माध्यम से अभ्युदय कोचिंग के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 50 हजार से अधिक छात्रों का चयन किया गया.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार के लिए प्रदेश की ओर से शुरू की जा रही अभ्युदय कोचिंग के पोर्टल पर अब तक 36 लाख से अधिक हिट आ चुके हैं. जिन प्रतियोगी छात्रों ने ऑफलाइन क्लास के लिए पंजीकरण कराया था. शनिवार को उनकी ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया.

इसमें एनडीए एवं सीडीएस की परीक्षा दोपहर 12 से 1 बजे तक, यूपीएससी-यूपीपीएससी की परीक्षा 1.30 से 2.30 बजे तक जबकि जेईई की तैयारी के लिए 3 से 4 और एनईईटी के लिए 4.30 से 5.30 तक परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा के माध्यम से पहले चरण में 4,84,852 छात्रों में से 50192 छात्रों का चयन ऑफलाइन क्लास के लिए किया गया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रतियोगी छात्रों को नि:शुल्क स्तरीय कोचिंग पाने का सुअवसर है. शुरुआती दौर में हर मंडल मुख्यालय में इसकी कक्षायें चलेंगी. बाद में जिला स्तर पर इसका विस्तार होगा.

नि:शुल्क इन कक्षाओं में ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रशिक्षण तथा विभिन्न परीक्षाओं के पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न आदि के संबंध में अभ्यर्थियों को पूरी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी अब क्वेश्चन बैंक, प्रश्नोत्तरी आदि भी तैयार कर वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »