Tuesday , August 4 2026
Breaking News

खामख्वाह की है पार्टी छोड़ने की अफवाह: शत्रुघ्न सिन्हा

Share this

नई दिल्ली। BJP के बड़े नेता यशवंत सिन्हा द्वारा आज पार्टी छोड़ने के चलते सियासी गलियारों और लोगों में शॉट गन अर्थात शत्रुध्न सिन्हा के भी जल्द पार्टी छोड़ दिये जाने की चर्चायें शुरू हो गई थीं जिन पर विराम लगाते हुए शत्रु बोले कि खामख्वाह की हैं ये अफवाह। मैं इसी पार्टी में रहूंगा, कहीं नहीं जाऊंगा।

गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से किनारा कर सकते हैं। इसके बाद बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अफवाहें थीं कि मैं पार्टी छोड़ दूंगा क्योंकि मुझे टिकट नहीं दिया गया। लेकिन, मैं आज यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मैं इसी पार्टी में रहूंगा कहीं नहीं जाऊंगा।

ज्ञात हो कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से लगातार नाराज चल रहे हैं और ऐसे कई मौके रहे हैं जब उन्होंने सरकार की नीतियों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने आज पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अलीबाबा चालीस चोर की सरकार है। भाजपा पार्टी से नाराज यशंवत सिन्हा ने एक गैर-राजनीतिक ‘राष्ट्र मंच’ बनाया, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए थे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »