Tuesday , April 23 2024
Breaking News

सियासी गलियारों में मची सनसनी, कांग्रेस ने दी भाजपा को पटकनी

Share this

नई दिल्ली। हाल के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों शिकस्त पाई भाजपा ने आज एक बार फिर यहां के निकाय चुनावों में मुह की खाई है। दरअसल फिलहाल मिली ताजा जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के निकाय चुनावों में कांग्रेस पहले नंबर की पार्टी बन कर उभरी है वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर रही। जबकि नतीजे आने के दौरान अपनी जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस पर एसिड से हमला किये जाने से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त हमला कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया गया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में सोमवार को सुबह 8 बजे से 105 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई। 31 अगस्त को हुए निकाय चुनावों के परिणाम आज देर शाम तक या मंगलवार सुबह तक आने की उम्मीद है। राज्य की 29 नगरपालिकाओं, 53 टाउन नगर पालिकाओं और 23 टाउन पंचायतों के 2,633 वार्डों में और तीन नगर निगमों के 135 वार्डों में मतदान हुआ।

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शनिवार को हुए चुनावों में कांग्रेस को 966 सीटों पर जीत मिली और भाजपा के खाते में 910 सीटें आयीं।    अभी तक 2,709 में से 2,628 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार में गठबंधन में होने के बावजूद कांग्रेस और जेडीएस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन उन्होंने पहले ही एलान कर दिया कि वे शहरी निकाय चुनावों के बाद गठबंधन करेंगे। कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर 1,339 सीटें जीती हैं जिसके साथ उन्हें स्पष्ट तौर पर बीजेपी पर बढ़त और यूएलबी की अधिकतम सीटों पर कब्जा मिल गया है।

बताया जाता है कि निकाय चुनावों के लिए राज्य में 67.5 प्रतिशत मतदाताओं मे मतदान किया। सभी जगह में मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया था। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कुल 36 लाख मतदाताओं ने पंजीकरण कराया और 13.33 लाख मतदाता तीन शहरों मैसूर, शिमोगा और तुमकुरू के थे।

ज्ञात हो कि इन चुनावों में कुल 8,340 उम्मीदवार मैदान में हैं। शहरी निकाय चुनावों में में कांग्रेस के 2,306 उम्मीदवार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2,203 और जनता दल-सेकुलर (जेडी-एस) के 1,397 मैदान में हैं जबकि 814 शहर निगमों में चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस से 135, भाजपा से 130 और जेडी-एस से 129 उम्मीदवार शामिल हैं।साल 2013 में 4,976 सीटों पर शहरी निकाय चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने 1,960 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी और जेडी-एस ने दोनों ने 905 सीटें जीती थीं और निर्दलियों ने 1,206 सीटें जीती थीं।

इसके साथ ही कर्नाटक के तुमकुर शहर में कांग्रेस उम्मीदवार इनातुल्लाह खान की जीतने की खुशी में उनके समर्थकों ने जुलूस निकाला था। इसी दौरान शरारती तत्वों ने जुलूस पर एसिड से हमला कर दिया जिसमें 8 लोग घायल हो गए हैं।

Share this
Translate »