Thursday , August 6 2026
Breaking News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी

Share this

नई दिल्ली.पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को भी बढ़ोतरी जारी रही। दिल्ली में इसकी कीमतें 72.43 रुपए/लीटर रहीं तो मुंबई में दाम 80.30 रुपए/लीटर तक चले गए। डीजल के दामों में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली। दिल्ली में डीजल 63.38 रुपए/लीटर बिका। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर/बैरल तक पहुंच गई हैं। जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी जारी है।

 किस शहर में पेट्रोल की कितनी कीमत?

शहर रु./ली. (2018) रु./ली. (2014)
दिल्ली 72.43 72.51
कोलकाता 75.13 75.46
मुंबई 80.30 80.60
चेन्नई 75.12 75.78

किस शहर में डीजल की कितनी कीमत?

शहर रु./ली.
दिल्ली 63.38
कोलकाता 66.04
मुंबई 67.50
चेन्नई 66.84

पेट्रोल-डीजल पर अभी कितना टैक्स?

– बता दें कि नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच रेवेन्यू बढ़ाने के लिए 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है।

फ्यूल एक्साइज ड्यूटी (रु./ली.) वैल्यू एडेड टैक्स (रु./ली.)
पेट्रोल 19.48 15.39
डीजल 15.33 9.32

पेट्रोलियम मंत्रालय का क्या कहना है?
– पेट्रोलियम मंत्रालय चाहता है कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की जाए। सोर्सेस का कहना है कि बजट में कोशिश की जा रही है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी घटाने के लिए बजट का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल पर ड्यूटी प्रति लीटर दो-दो रुपए घटाई थी।
– पेट्रोलियम मंत्रालय के सोर्सेस ने कहा, ‘हम केवल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की राय दे सकते हैं। फैसला वित्त मंत्रालय को करना है। हालांकि, बजट में एक्साइज ड्यूटी घटाना आसान नहीं है। सरकार पहले ही फिस्कल डेफिसिट (राजकोषीय घाटे) से जूझ रही है। जुलाई से जीएसटी लागू होने से भी टैक्स रेवेन्यू में गिरावट आई है।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »