Thursday , August 6 2026
Breaking News

मनमर्जियां’ हटाये जायेंगे आपत्तिजनक सीन

Share this

अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां के जिन सीन्स को लेकर सिख समुदाय ने विरोध जताया था उन सीन्स को हटाने का फैसला कर लिया गया है. अब फिल्म से 1 मिनट 41 सेकेंड का विजुअल डिलीट कर दिया गया है. अनुराग कश्यप ने सिख समुदाय से माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने लिखा – मैं इस वक्त इंडिया में नही हूं और मुझे पता चला कि सिख समुदाय को फिल्म में दिखाए गए स्मोकिंग सीन पर आपत्ति है, ये फिल्म किसी समुदाय पर नहीं बनी है, बल्कि एक अकेले व्यक्ति के चॉइस पर है.

अनुराग लिखते हैं- जब हमने स्मोकिंग वाला सीन शूट किया तो वो सीन सडक़ पर शूट किया गया था और लगभग 150 से ज्यादा लोग ये सीन देख रहे थे. दरअसल सिख संगठन ने फिल्म के उस सीन पर आपत्ति जताई है जिसमें रॉबी नाम का सिख किरदार पगड़ी उतारने के बाद सिगरेट के कश लगाता हुआ नजर आता है. याचिकाकर्ताओं के अनुसार, फिल्म के इस सीन से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.  मनमर्जियां में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म के जो सीन हटाए गए हैं उनमें पहला 29 सेकेंड का सीन है. एक सीन 11 सेकेंड का है. इसमें तापसी पन्नू सिगरेट पीती नजर आती हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »