Thursday , August 6 2026
Breaking News

टी-20 महिला विश्व कप: हरमनप्रीत और मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी के साथ हुई टीम इंडिया की घोषणा

Share this

नई दिल्ली। आगामी टी 20 महिला वलर्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की आज घोषणा कर दी गई है। दरअसल  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने गुरुवार ने आगामी महिला वर्ल्ड टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि समिति ने हरमनप्रीत कौर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। स्मृति मंधाना टीम की उप-कप्तान होंगी। मिताली राज और युवा जेमिमा रोड्रिग्स को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मिताली और जेमिमा ने शानदार प्रदर्शन किया था।

बताया जाता है कि हालांकि अनुभवी गेंदबाज शिखा पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है जबकि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की टीम में वापसी हुई है। वस्त्राकर को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला था। पता हो कि वर्ल्ड टी-20 का छठा संस्करण वेस्टइंडीज में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 9 नवंबर 2018 को और फाइनल मुकाबला 24 नवंबर 2018 को खेला जाएगा।

ज्ञात हो कि इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम को ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ  9 नवंबर 2018 को करेगी। दो दिन के बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। फिर 15 नवंबर को आयरलैंड और 17 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच होगा।

आज चुनी गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम कुछ इस प्रकार है। हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर, अरुंधती रेड्डी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »