Tuesday , April 23 2024
Breaking News

राहुल ने कहा- इसलिए मैं आंखों में आंखे डाल कर PM मोदी से बात कर पाता हूं

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष जहां एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं वहीं सरकार है कि उनको इसके मौके भी दे रही है। इसी क्रम में आज जहां राहुल गांधी ने मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि क्योंकि मैं सच बोलता हूं इसलिए आंखों में आंखें डालकर कर उनसे बात कर पाता हूं। साथ ही तीखा तंज कसते हुए कहा कि कहा कि  केंद्र सरकार का दो साल का अहिंसा पर्व किसानों की पिटाई से शुरू हुआ है। देश के खास लोगों का कर्ज तो माफ कर दिया। लेकिन वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा में बोल रहे थे। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में कोई काम नहीं हुआ। सब उनके पीएम बनने के बाद हो रहा है। जबकि वह एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम कर रहे हैं। जातियों को बांटने का काम कर रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं गुस्सा और नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपकी आंखों में आंखें डालकर बातें करता हूं लेकिन पीएम मोदी में यह हिम्मत नहीं है। जब मैं उनसे आंखें मिलाकर बात करता हूं तो वह इधर-उधर देखने लगते हैं यह सब आपने देखा है।
साथ ही कहा कि आज हम महात्मा गांधी जी की याद में यहां आए हैं। गांधी जी ने देश को रास्ता दिखाया। उन्होंने पूरी जिंदगी बिना हिंसा के काम किया। उन्होंने लड़ाई करने का अनोखा तरीका अपनाया। गांधी जी ने प्यार से लड़ाई करके अंग्रेजों को हराया। लेकिन पीएम मोदी यह सब मानने के लिए तैयार नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान सड़कों पर हैं। वो पीएम मोदी से हाथ जोड़कर कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी उनका कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने देश के खास लोगों को कर्ज तो माफ कर दिया। लेकिन वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं। पीएम मोदी इन खास लोगों का कर्ज माफ करके देश से भगा तो सकते हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते।

इस दौरान राहुल गांधी ने नोटबंदी पर भी भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी में देश के गरीब लोग लाइनों में खड़े हुए लेकिन कोई भी कोट वाला लाइन में खड़ा नहीं हुआ। क्योंकि कोट पहनने वाले पीछे दरवाजे से सब कालेधन को सफेद करके ले गए। इसीलिए पीएम मोदी ने देश में नोटबंदी की थी। यह सरकार कुछ खास लोगों के लिए चल रही है। तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जनता परेशान है लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सामने आज रोजगार सबसे बड़ी समस्या है।

जबकि वहीं राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले युवाओं को रोजगार देंगे। कांग्रेस पार्टी आपके साथ मिलकर काम करेगी। हम आपके साथ मिलकर देश को बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आपने मोदी जी को ट्राई कर लिया, लेकिन उनकी गाड़ी नहीं चल रही है उनकी गाड़ी में पंचर हो गया, इंजन फट गया। आप कांग्रेस पर विश्वास कीजिए। आपकी बात को सुनकर देश को आगे बढ़ाएंगे।

दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को गाजीपुर सीमा पर जिस तरह से रोका जा रहा है और जैसे उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। उसको लेकर पीएम मोदी व केंद्र सरकार पर करारा हमला बोलते हुए राहुल ने ट्वीट किया किया कि केंद्र सरकार का दो साल का अहिंसा पर्व किसानों की पिटाई से शुरू हुआ है। राहुल गांधी ने लिखा, ‘विश्व अहिंसा दिवस पर BJP का दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बर पिटाई से शुरू हुआ। अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते!’

Share this
Translate »