Tuesday , April 23 2024
Breaking News

सानिया शोएब से पहले एक खूबसूरत अभिनेता के लिए थीं पागल

Share this

खेल जगत से जुड़ी हस्तियों और बॉलीवुड कलाकारों के बीच रोमांस के किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। खासकर बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता तो हमेशा से चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की टेनिस स्टार और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि अगर उसकी शादी शोएब से ना हुई होती तो वह एक बॉलीवुड अभिनेता से शादी कर सकती थी।

दरअसल मामला कुछ यूं है कि सानिया मिर्जा ने बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इस शो में सानिया की खास दोस्त बॉलीवुड कोरियोंग्राफर फरहा खान भी मौजूद थी। इस शो में जब करण जौहर ने सानिया से पूछा कि अगर उन्हें कभी फिल्मों में काम करने को कहा जाए तो वह सबसे पहले किस स्टार के साथ काम करना चाहेंगी? इस पर सानिया का जवाब था सलमान खान।

वहीं जब फिर इसके बाद करण जौहर ने सानिया से सवाल पूछा कि वे किस बॉलीवुड स्टार के साथ डेट पर जाना चाहेंगी तो सानिया ने जवाब दिया कि वह रणबीर कपूर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। सानिया ने इस शो में एक मजेदार और चौंकाने वाला खुलासा भी किया।

सानिया से जब करण ने पूछा कि अगर उनकी शादी शोएब से नहीं हुई होती वे किस स्टार को अपने पति के रूप में चुनती। इस पर सानिया ने कहा कि वह रणबीर कपूर से शादी करती। सानिया ने खुलासा करते हुए ये भी कहा कि रणबीर उसके क्रश रह चुके हैं। अगर रणबीर के साथ उन्हें शादी का मौका मिलता तो वह अपने आप को सबसे खुशकिस्मत समझती।

 

Share this
Translate »