Saturday , April 20 2024
Breaking News

करवा चौथ हुआ काला: एक पति को हुई उम्रकैद, एक पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला

Share this

नई दिल्ली। आज देश में जहां एक ओर करवा चौथ का पर्व पूरी आस्था और विश्वास के साथ महिलाओं द्वारा मनाया जा रहा है वहीं दो ऐसे मामले भी हैं जिनसे आप एक पल को कुछ सोचने को मजबूर हो जायेंगे। क्योंकि जहां आज ही के दिन जनपद अली गढ़ में साल भर पहले अपनी पत्नी को कत्ल करने वाले पति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वहीं उससे भी दर्दनाक और खौफनाक कि जनपद झाांसी में आज ऐन करवा चौथ के ही दिन एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि एडीजे-फास्ट ट्रैक प्रथम अच्छे लाल सरोज के न्यायालय से करवा चौथ के दिन पति की हत्या के आरोपी पति को उम्रकैद की सजा से दंडित किया गया है। पिछले वर्ष यह घटना सासनी गेट के अवतार नगर में हुई थी, जिसमें दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मगर अदालत ने इसे हत्या का मुकदमा करार देकर आरोपी को सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी केएम जौहरी के अनुसार भोजपुर दलावली बरला के होरीलाल ने 22 जनवरी 2017 को सासनी गेट में यह मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने अपनी बेटी की शादी चार साल पहले महेश निवासी अवतार नगर संग की थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा और घटना के दिन उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

इस मुकदमे में महेश, उसके पिता लख्मी व मां माहेश्वरी देवी को भी नमाजद किया गया। अदालत ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर महेश को सीधे-सीधे हत्या का दोषी करार दिया, जबकि बाकी आरोपियों को बरी कर दिया। महेश को उम्रकैद व 25 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

जबकि वहीं झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में करवा चौथ का व्रत एक विवाहिता के लिए काल साबित हुआ। पति ने ही कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मारपीट का शोर सुनकर युवती की बहन मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी पति ने अपनी साली को वहां से भगा दिया। बड़ी मुश्किल से उस कमरे का गेट खोला गया जिसमें युवती गंभीर हालत में पड़ी हुई थी।

युवती को सरकारी अस्पताल ले जाएगा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शनिवार को रूबी कुशवाहा ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। रूबी को क्या मालूम था कि त्योहार के दिन ही उसका पति सुरेश कुशवाहा उसकी हत्या कर देगा। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

बताते हैं कि पत्नी पार्लर से सजधज कर घर आकर पूजा की सामग्री तैयार कर रही थी। तभी दोनों के बीच शनिवार की दोपहर झगड़ा हुआ और आरोपी पति सुरेश कुशवाहा ने पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रूबी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुशवाहा से पूछताछ शुरू कर दी है।

Share this
Translate »