Thursday , August 6 2026
Breaking News

बिहार: एक और से शेल्टर होम से फिर चार महिलाएं गायब

Share this

नई दिल्ली। बिहार में सुशासन बाबू नीतीश कुमार के राज में उभर कर सामने आये शेल्टर होम काण्ड की आंच अब तक धमीम पड़ती नजर नही आ रही है और लगातार उनकी सरकार की किरकिरी करा रही है। इसी क्रम में अब पटना में एक बार फिर शेल्टर होम से लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पटना के आशा किरण शेल्टर होम से चार लड़कियां गायब हो गई हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस सकते में आ गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।  वहीं इस मामले में पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि चारों लड़कियों को ढूंढने की कोशिश जारी है जल्दी की उनका पता लगा लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि यह घटना शनिवार देर रात की है। फरार हुईं चारों लड़कियां नाबालिग हैं। सभी लड़कियां खिड़की से दुपट्टा बांधकर फरार हो गई हैं। इस दौरान उनकी किसी को भनक तक नहीं लगी लेकिन जब सुबह देखा तो शेल्टर होम में हड़कम मच गया। पाटलिपुत्र थाने की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस लड़कियों को ढूंढने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सहारा भी ले रही है।

हालांकि थाना प्रभारी टीएन तिवारी ने बताया कि मामले में शेल्टर होम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक लड़की की उम्र 12 साल है तो तीन 16 साल की हैं। पुलिस का कहना है कि अक्टूबर महीने में ही उन्हें आश्रय गृह लाया गया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »