Saturday , April 20 2024
Breaking News

Deep-Veer Wedding: एक-दूजे के हुए दीप-वीर, इटली के लेक कोमो में हुई शादी

Share this

नई दिल्ली। दीपिका-रणवीर सिंह आज एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की। अब दोनों कल सिंधी रिवाज से शादी करेंगे। हालांकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की संगीत और मेंहदी सेरेमनी 13 नवंबर को संपन्न हुई। यह सेरेमनी काफी धूमधाम से पूरी हुई और इस मौके पर दीपिका और रणवीर काफी खूबसूरत नजर आए।

गौरतलब है कि वैसे तो दीप वीर ने अपने शादी के कार्यक्रमों को निजी ही रखा है और कोई फोटो तक शंयर नही की है। लेकिन कार्यक्रम की रौनक और शान ओ शौकत का अंदाजा तो हर्षदीप कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एकफोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा। जिसे पढ़कर दीपवीर के संगीत सेरेमनी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हर्षदीप नेकैप्शन मेंलिखा- What a beautiful day…ऐसे में हर्षदीप का ये कैप्शन काफी कुछ कहता है।

बताया जाता है कि संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने कई हिट गाने गाए। इनमें कबीरा, दिलबरो, मनमर्जियां शामिल थे।इसके अलावा मेहंदी नी मेहंदी, काला शा काला, मेहंदी है रचने वाली, गुड़ नाल इश्क मिठा जैसे ट्रैक बजे।खबर ये भी है कि रणवीर ने दीपिका के लिए गुंडे फिल्म का ‘तूने मारी एंट्री’ गाना भी गाया। खबरों के अनुसार सगाई के मौके पर जब दोनों ने अंगूठियां बदलीं तो दीपिका इमोशनल हो गईं।उनकीआंखें नम हो गई और यहदेख कर वहां सभी मेहमान भी इमोशनल हो गए।

दीपिका-रणवीर की शादी 2 रीति-रिवाजों से हो रही है। 14 नवंबर यानी कि आज दीपिका-रणवीर सिंह एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की। अब वहीं दोनों कल 15 को सिंधी रीति रिवाज से शादी संपन्न होगी। दोनों शादी के बाद 16 नवंबर तक लेक कोमो में रह सकते हैं। बता दें कि दीपिका-रणवीर की शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शाही शादी है। शादी के बाद सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि दोनों काफी समय से एक-दूसके को डेट कर रहे थे। दोनों ने साथ में कई फिल्में की जैसे गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी आदि। इसी के बाद से दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थी। लेकिन सालों की डेटिंग के बाद दोनों एक-दूजे के हो गए।

Share this
Translate »