Thursday , August 6 2026
Breaking News

मुलायम ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया, खुद को 2019 के चुनाव का किंगमेकर बताया

Share this

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन आज लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां मुलायम द्वारा केक काटा गया। वहीं वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके दीर्घयु होने की प्रार्थना के साथ उनको शुभकामनायें दीं।

इस मौके पर मुलायम ने एक बार फिर वहां मौजूद तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनसे लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। इतना ही नही बल्कि इस मौके पर खुद को 2019 के चुनाव में खुद को किंगमेकर बताते हुए कहा, मेरे बिना 2019 में केंद्र में सरकार नहीं बनेगी।

उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां गरीबों, किसानों व नौजवानों को साथ लेकर चलने की है। पार्टी महिलाओं को विशेष अवसर देने की पक्षधर है। अगर महिलाएं साथ रहेंगी तो सरकार भी बनेगी और पार्टी भी मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आज पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जो कि सपा में तोड़फोड़ कर इसे अलग-थलग कर देना चाहते हैं। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियां लेकर जनता के बीच जाएं तो पार्टी मजबूत होगी।

उन्होंने 2019 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनेगी ही केंद्र की सत्ता पर कैसे कब्जा होगा इस पर विचार करो कि दिल्ली की सरकार सब कुछ है। आप ऐसे हालात पैदा कर दो कि दिल्ली में आप के बिना सरकार न बन सके। उन्होंने अन्याय के विरुद्घ खड़े होने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि अगर न्याय और साहस के साथ  रहोगे तो आगे बढ़ोगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »