Sunday , April 21 2024
Breaking News

ICC का बड़ा कदम, बर्मिंघम 2022 CWG में दिखेगा महिला टी-20 क्रिकेट का भी दम

Share this

नई दिल्ली। आईसीसी (अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 को शामिल करने का रास्ता लगभग साफ कर दिया है। आईसीसी ने सोमवार को पुष्टि की है कि उसने 2022 बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली प्रस्तुत की है।

दरअसल यह बोली इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ साझेदारी में लगाई गई है, जो बर्मिंघम में टी20 महिलाओं के क्रिकेट को शामिल करने के लिए है। इससे पहले पुरुष क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 1998 कुआलालंपुर में शामिल किया गया था।

आईसीसी ने एक बयान में कहा- महिला क्रिकेट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शामिल करना क्रिकेट और महिला सशक्तिकरण के लिये वैश्विक रणनीति का हिस्सा है। आईसीसी को इसके सदस्य देशों का पूरा समर्थन हासिल है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा- बर्मिंघम से बेहतर जगह इसके लांच के लिए नहीं हो सकती। यह शहर क्रिकेट की समृद्ध और विविधता से भरी संस्कृति और विरासत को साझा करता है। ज्ञात हो कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंघम में 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच आयोजित किये जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक इनका बजट लगभग एक अरब डालर का हो सकता है।

Share this
Translate »