Thursday , August 6 2026
Breaking News

सिद्धू अब हुए हमलावर, किया बड़ा हमला PM मोदी पर

Share this

नई दिल्ली। लगातार अपने ऊपर हो रहे हमलों से बौखलाये कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अब आक्रामक रूख अपनाते हुए चुनावी सभाओ में PM मोदी और भाजपा पर जोरदार हमले करने शुरू कर दिये हैं। जिसके तहत सिद्धू ने कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर बड़ा हमला किया है।

गौरतलब है कि सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने हमें चार गांधी दिए हैं, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। भाजपा ने हमें तीन मोदी दिए हैं। नीरव मोदी, ललित मोदी और अनिल अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी।

इससे पहले सिद्धू ने शनिवार को अलवर और भरतपुर में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि ऐसा छक्का मारो कि वसुंधरा राजे और भाजपा राजस्थान से बाहर हो जाए।  सिद्धू ने राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 500 करोड़ रुपये का विमान 600 करोड़ में कैसे खरीदा गया और 1100 करोड़ रुपये किसकी जेब में डाले गए, ये अंदर की बात है।

इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि मेड इन इंडिया का नारा देने वाले बुलेट ट्रेन जापान से और बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति चीन से लेकर आए हैं। यहां बेरोजगारों को पकौड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं। चुनाव नहीं ये किसान की जंग है। सरकार 78 लाख टन में से केवल चार लाख टन अनाज उठा पाई है। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »