Thursday , August 6 2026
Breaking News

फिरोजाबाद में बोले अखिलेश और मुलायम, भाजपा को हराने का सिर्फ सपा में है दम

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रदेश की योगी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि बुलंदशहर की घटना भाजपा सरकार की ठोको नीति का नतीजा है। वहीं सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने कहा भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ समाजवादियों में ही है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को फिरोजाबाद में जनसभा के दौरान बुलंदशहर की घटना को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना मुख्यमंत्री की ठोको नीति का नतीजा है। इसलिए भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है।

वहीं इस दौरान अखिलेश के साथ मौजूद मुलायम सिंह यादव ने कहा भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ समाजवादियों में ही है। 2019 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्व चुनाव है। भाजपा जमकर पैसा बांट रही है। लेकिन जीत पसीना बहाने वाले समाजवादियों को ही मिलेगी।

ज्ञात हो कि जनपद फिरोजाबाद में आज कारगिल में शहीद हुए ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम नसीरपुर के गांव नगला छवरैया में आयोजित किया गया है। प्रतिमा का अनावरण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने किया।  प्रतिमा के अनावरण के बाद मुलायम और अखिलेश ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पिता-पुत्र ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »