Tuesday , April 23 2024
Breaking News

जो धोखा दे सकता है अपने बाप को, वो भला क्या देगा आपको: शिवपाल

Share this

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दर्द एक बार फिर बलिया में उभर के सामने आ गया जब उन्होंने कहा कि जिस बेटे को पिता ने जमीन से आसमान तक पहुंचाया वही धोखेबाज हो गया। ऐसे लोग आप के क्या होंगे। ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं है कभी भी किसी को धोखा दे सकते हैं। इसलिए सपा और बसपा का गठबंधन बेमेल है।

गौरतलब है कि उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सपा को बर्बाद कर देंगे। हमने कभी नहीं सोचा था कि सपा से अलग होऊंगा लेकिन हमें मजबूर किया गया, तब जाकर नई पार्टी बनाई। उन्होंने कहा कि बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दिल्ली में कोई सरकार नही बना पाएगा।

दरअसल जिले में सहतवार के बड़ा पोखरा पर आयोजित स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव कहा कि स्वर्गीय बद्री नाथ सिंह गरीबों का बहुत ध्यान रखते थे। उनके पास से कोई निराश नही लौटता था। आज यहां उमड़ी भीड़ इसका प्रमाण है कि लोग उनका कितना सम्मान करते हैं।

इसके साथ ही देश आज विषम परिस्थिति में है। 2014 में मोदी ने कहा था सबका साथ सबका विकास लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। कोई वादा पूरा नहीं किया। घोषणा पत्र भी पूरा नहीं किया। बेरोजगारी बढ़ गई है। नौजवान परेशान है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा, प्रदेश के हर कार्यालय में भ्रष्टाचार है। बदलाव होना चाहिए, इसका फैसला जनता को करना है। लोहिया, चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार करेंगे। उनसे ही राजनीति सीखी है। बलिया की धरती से इसका शंखनाद करेंगे।

Share this
Translate »