Tuesday , April 23 2024
Breaking News

भाजपा के इस विधायक ने सारी हदें की पार, राहुल और प्रियंका पर किया इस तरह से वार

Share this

लखनऊ। अपने विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर सारी हदें पार करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। दरअसल उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी को रावण और प्रियंका गांधी को शूर्पणखा कहा। वहीं इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने भगवान राम कहा है।

उन्होंने कहा, ‘राम की भूमिका मोदी द्वारा निभाई जा रही है।’ सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘ राहुल गांधी रावण हैं और उन्होंने अपनी बहन को शूर्पणखा की भूमिका में भेजा है। कुर्सी के लिए बहन को उतारा, बहनोई को उतार दें, मां पहले से थीं, पिता पहले से थे। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए, जिसमें राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया।

इसके साथ ही विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की जनता सब जानती है। कहा कि अयोध्या में अविवादित भूमि से रोक हटाने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में देकर भाजपा सरकार ने सिद्ध कर दिया कि रामजन्म भूमि पर भगवान राम का मन्दिर बनाने के लिए भाजपा गम्भीर है। ज्ञात हो कि अभी कल ही बिहार में राहुल गांधी को लेकर समर्थकों ने पोस्टर लगाकर राम के रूप में दर्शाया था।

Share this
Translate »