Sunday , April 21 2024
Breaking News

बागी शत्रु की पत्नी पूनम सिन्हा ने थामा सपा का दामन, राजनाथ के खिलाफ मैदान में उतरने का बनाया मन

Share this

लखनऊ। भाजपा के बागी शत्रु ने जहां हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा तो वहीं अब उनकी अर्धांगिनी पूनम सिन्हा ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। इतना ही नही बल्कि देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट से वो भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में होंगी।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही नही बल्कि वह लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी।

बताया जाता है कि वैसे पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थीं। लेकिन उन सभी संभावनाओं को दरकिनार कर आज उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली। ज्ञात हो कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं। उन्होंने मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया।


Share this
Translate »