Saturday , April 20 2024
Breaking News

हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित

Share this

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया है। जालंधर के मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले महीने ओडिशा के भुवनेश्वर में रूस को 11-3 के कुल स्कोर के आधार पर हराकर 2020 में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। मनप्रीत के अलावा दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों को एफआईएच स्टार अवार्ड्स के लिए नामित किया गया है। विवेक सागर प्रसाद और लालरेमसियामी को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में वर्ष उदीयमान स्टार पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

27 वर्षीय मनप्रीत ने अभी तक 242 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस अवार्ड के लिए उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एडी ओकेनडन और एरेन जालेवस्की, अर्जेंटीना के लुकास विला तथा बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन और विक्टर वेगनेज से रहेगा। 19 वर्षीय प्रसाद मिडफील्डर हैं और उन्होंने पिछले साल युवा ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई की थी। 19 साल की लालरेमसियामी फॉरवर्ड है और वह एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम की सदस्य थीं।

Share this
Translate »