Tuesday , August 4 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप में मिला मैसेज

Share this

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज यूपी पुलिस के पास आया है. यूपी 112 के हेल्पडेस्क के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी का ये मैसेज आया है. इसमें सीएम योगी को बम से उड़ाने की बात कही गई है. मामले में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई है.

पता चला है कि 8828453350 मोबाइल नंबर से ये धमकी वाला मैसेज है. अज्ञात व्यक्ति और मोबाइल नंबर का जि़क्र कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पता चला है कि 21 मई की रात 12:32 पर ये धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज आया. इसमें लिखा गया है मुख्यमंत्री योगी को बम से मारने वाला हूँ, मुसलमानों के जान के दुश्मन हैं वो. इसकी शुरुआती जांच के बाद इंस्पेक्टर गोमतीनगर की तरफ  से थाने में एफआईआर लिखवा दी गई है. आईपीसी की धारा 505 (1)(बी),506 और 507 के तेहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच में पुलिस की टीमें लग गई हैं.

सीएम योगी आदित्?यनाथ को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज आने के बाद अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए. अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि मोबाइली फोन नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अब इस बात की छानबीन की जा रही है कि यह नंबर किसका है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »