Monday , August 3 2026
Breaking News

कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में ढेर किए 3 आतंकवादी

Share this

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार 7 जून को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के रेबन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने दोपहर तक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. अभी आतंकियों की पहचान नहीं हुई है. फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाकों को अपने घेरे में लिया हुआ है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »