Thursday , August 6 2026
Breaking News

बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में निधन

Share this

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन हो गया है. वह 95 साल के थे. जबकि उनके निधन पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है. मायावती के पिता प्रभु दयाल दिल्ली के रकाबगंज में रहते थे. जबकि उनका अंतिम संस्कार कल दिल्ली में होगा.

बताया जा रहा है कि मायावती मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर गांव की निवासी हैं. जबकि उनके पिता प्रभु दयाल सरकारी नौकरी में थे, इस वजह से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे. जबकि दिल्ली में ही मायावती और उनके भाई-बहनों ने पढ़ाई-लिखाई की थी.

हालांकि प्रभु दयाल अपनी बेटी मायावती को आईएएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन बसपा संस्थापक कांशीराम के संपर्क में आने के बाद मायावती राजनीति की राह पकड़ ली और फिर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज भी हो गईं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »