Sunday , August 2 2026
Breaking News

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Share this

मुंबई. ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को आज (22 नवंबर) किला कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को तीन दिन तक के लिए यानि 25 नवम्बर तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे जाने का फैसला सुनाया है. बॉलीवुड ड्रग्स केस की जांच कर रही एनसीबी की ओर से दोनों की रिमांड मांगी गई थी. हालांकि, दोनों की तरफ से बेल के लिए अप्लाई कर दिया है, जिस पर कल सुनवाई होगी. 

बता दें, एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.  अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. 

अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिंह और उनके पति पर गांजा सेवन का आरोप है. उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य लोगों के साथ दंपति को चिकित्सकीय जांच के बाद यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ संबंधी कानून के प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और तलाश के दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »