Tuesday , April 23 2024
Breaking News

राम की पैड़ी को एक लाख 71 हजार दीपों से जलाया जाएगा -योगी आदित्यनाथ

Share this

अयोध्या – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को सरयू तट के किनारे दिवाली मनाएंगे। इस मौके पर धार्मिक नगरी में छोटी दीपावली पर दीपोत्सव की भव्य तैयारियां की गई हैं, दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को एक लाख 71 हजार दीपों से जलाया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे। सरयू के तीन किलोमीटर तक के इलाके में 1 लाख 71 हजार दीपों को जलाया जाएगा।

दिवाली के इस जश्न में पहली बार सीएम और राज्यपाल एक साथ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही साधु-संतों के साथ पूरे अयोध्या के लोगों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रोग्राम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। वहीं दूसरी तरफ फैजाबाद के अवध यूनिवर्सिटी का दावा है कि इस बार इस दीपोत्सव में 2 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे।

दीपोत्सव को लेकर योगी सरकार एक साथ सबसे ज्यादा दीप जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है।  इससे पहले ये रिकॉर्ड बाबा राम रहीम के नाम पर दर्ज है। सिरसा में 23 सितंबर 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा दीप जलाए गए थे

Share this
Translate »