Thursday , August 6 2026
Breaking News

कुपवाड़ा मुठभेड़ में अब तक 5 आतंकवादी ढेर, बेहद दुःखद कि शहीद हुए देश के पांच शेर

Share this

श्रीनगर। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जंगलों में पांच आतंकवादी मारे गए और वहीं बेहद दुःखद है कि देश के पांच शेर अर्थात पांच वीर जवान भी शहीद हो गए। सुरक्षाबलों का सर्च अभियान अभी जारी है। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के अब भी छुपे होने की आशंका है।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राकेश कालिया ने बताया कि कुपवाड़ा के हलमतपोरा जंगल में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल जवान आज सुबह शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा स्थित हलमतपोरा के जंगलों में मंगलवार को अंधेरे के कारण सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान रोक दिया था और आज सुबह इसे फिर शुरू कर दिया गया।बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और सेना के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां घायल जवानों ने दम तोड़ दिया।

वहीं इस दौरान पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जंगल से एक और आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही मुठभेड़ में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या पांच पहुंच गई है। मारे गए सभी आतंकवादी विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि आंतकवादी नियंत्रण रेखा को पार कर घुसपैठ करने वाले नए समूह का एक हिस्सा है।
इसके अलावा पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों एसपीओ मोहम्मद युसूफ और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल दीपक थेसू शहीद हुए हैं। सेना के जवान मोहम्मद असरफ राठेर और रणजीत सिंह ने अपनी शहादत दी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारुद तथा अन्य समान के अलावा एके 47 राइफलें, ग्रेनेड इत्यादि बरामद हुए हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »